हसदेव टाइम्स/बिलासपुर/अगर आप नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच ट्रेन से यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक नवीनीकरण का काम किया जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों पर मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।

रेलवे के इस ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। कुल 6 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
18109/18110 टाटानगर-एनएससीबी इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस निर्धारित तारीखों पर रद्द रहेगी। इसके फेरे नवंबर में 24 और 27, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को प्रभावित होंगे।
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस नवंबर में 25, दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तथा जनवरी 2027 में 6 और 13 तारीख को नहीं चलेगी।
20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 21 और 28, दिसंबर में 5, 12, 19 और 26 तथा जनवरी 2027 में 2 और 9 तारीख को रद्द रहेगी।
वहीं इसकी वापसी सेवा 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को रद्द रहेगी।
दो ट्रेनों के बदले जाएंगे रास्ते
मेगा ब्लॉक के कारण दो ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित रूट से चलाया जाएगा।
18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस नवंबर में 23 और 30, दिसंबर में 7, 14, 21 और 28 तथा जनवरी 2027 में 4 और 11 तारीख को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर पुरी जाएगी।
इसी तरह 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस नवंबर में 26, दिसंबर में 3, 10, 17, 24 और 31 तथा जनवरी 2027 में 7 और 14 तारीख को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी होकर दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया के बीच निर्धारित मार्ग का उपयोग नहीं करेगी।
यात्रा से पहले जांच लें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे द्वारा ट्रैक नवीनीकरण के लिए किए जा रहे इस मेगा ब्लॉक का असर निर्धारित तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में टिकट बुक कराने या यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन का परिचालन और रूट जरूर जांच लेना उचित रहेगा।






