जांजगीर-चांपा में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, दो जगहों से 6 गिरफ्तार; ₹17,520 जब्त

हसदेव टाइम्स/जांजगीर/जांजगीर-चांपा में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, ₹17,520 नकद जब्त,

Janjgir Champa Gambling Raid | 6 Arrested With Cash & Cards

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुलमुला और बलौदा पुलिस की इस कार्रवाई में कुल ₹17,520 नकद, ताश की गड्डियां और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

Janjgir Champa Gambling Raid | 6 Arrested With Cash & Cards

मुलमुला में काटपत्ती जुआ खेलते तीन आरोपी पकड़े गए

मुलमुला पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मुलमुला-बरछा के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग रुपये लगाकर काटपत्ती नाम का जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹7,220 नकद, 52 पत्ती ताश, एक बोरी और मोमबत्ती जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामगोपाल धीवर (32 वर्ष), दुष्यंत कश्यप (44 वर्ष) और अमरकांत सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों मुलमुला के निवासी हैं।

बुडगहन के जंगल के पास चल रहा था जुआ, तीन गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई बलौदा पुलिस ने ग्राम बुडगहन के जंगल के पास की। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी कर मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से जुए में लगाए गए ₹10,300 नकद, 52 पत्ती ताश और बोरा-फट्टी जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में सत्यप्रकाश पटेल (32 वर्ष) और इन्द्रमणी यादव (36 वर्ष), दोनों निवासी उतरदा, थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा, तथा आनंद कुमार राठौर (29 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती, जांजगीर शामिल हैं।

एसपी के निर्देश पर जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें