जांजगीर : वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा यात्रा पहुंची जांजगीर

हसदेव टाइम्स/जांजगीर/जांजगीर में गूंजा ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश, बाइक रैली में शामिल हुए मंत्री ओपी चौधरी

जांजगीर पहुंचने पर सेवा यात्रा में शामिल बाइक सवारों का जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने स्वागत किया। स्वागत के बाद मंत्री चौधरी स्वयं बाइक रैली में शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई सेवा यात्रा जांजगीर पहुंची। यात्रा के माध्यम से जनसेवा को राष्ट्रसेवा से जोड़ने का संदेश दिया गया।

बाइक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में सांसद कमलेश जांगड़े, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े तथा जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

सेवा यात्रा के जांजगीर पहुंचने के दौरान कार्यकर्ताओं ने अभियान के संदेश को लोगों तक पहुंचाया और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

और पढ़ें