शिवरीनारायण महोत्सव का आज होगा भव्य आगाज, CM विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

हसदेव टाइम्स/जांजगीर-चांपा/शिवरीनारायण/महानदी की महाआरती से गूंजेगा शिवरीनारायण, 14 से 16 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन

शिवरीनारायण धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव का आयोजन 14 से 16 अक्टूबर तक मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। महोत्सव के पहले दिन महानदी की भव्य महाआरती और लोक गायक सुनील सोनी की स्टार नाइट प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी तथा कौशल्या विष्णुदेव साय अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पाण्डेय और पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में राजेश्री महंत रामसुंदर दास, प्रज्ञा भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी, नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत, संतोष लहरे, भाजपा नेता संजय अग्रवाल और भाजपा शिवरीनारायण मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला भी शामिल होंगे।

महाआरती के बाद होगी स्टार नाइट

महोत्सव के पहले दिन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6 बजे महानदी की महाआरती होगी। इसके बाद शाम 7 बजे शिवरीनारायण महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। रात 8 बजे से लोक गायक सुनील सोनी अपनी प्रस्तुति देंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संगम देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें