जांजगीर-चांपा : पामगढ़ में नाबालिग के अपहरण का मामला, आरोपी धर्मेंद्र काठे गिरफ्तार

हसदेव टाइम्स/जांजगीर/पामगढ़/पामगढ़ में नाबालिग बालिका अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय धर्मेंद्र काठे, निवासी भदरा उपर, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर की रात नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ थाने में अपहरण का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने बालिका की तलाश करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया। जांच के दौरान संदेह के आधार पर धर्मेंद्र काठे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

फिलहाल, मामले में पुलिस की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें