लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम 6.0) का शुभारम्भ: पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग इस अभियान की गतिविधियों के लिए लक्ष्य निर्धारित करेगा

हसदेव टाइम्स/केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगी संघों और उनसे संबद्ध संगठनों के माध्यम से विभाग ने देश भर में 21 से अधिक स्वच्छता स्थलों की पहचान की पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाने के लिए नियमों में सरलता पर विशेष ध्यान

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा 16.09.2026 को लंबित मामलों के निपटान हेतु विशेष अभियान (एससीडीपीएम 6.0) के शुभारम्भ के अनुसरण में, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने वर्ष 2026 के लिए विशेष अभियान 6.0 की तैयारी शुरू कर दी है। इस चरण के दौरान, डीओपीपीडब्ल्यू मुख्य अभियान अवधि के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के लिए लक्ष्य निर्धारित करेगा, जिनमें लंबित मामलों को कम करना, अभिलेख प्रबंधन और स्वच्छता का संस्थागतकरण शामिल है। मुख्य अभियान 2 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित है। इसका मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना, आंतरिक निगरानी तंत्र को मजबूत करना, अभिलेख प्रबंधन तरीकों में सुधार करना और पेंशनभोगियों के जीवन को सुगम बनाने के लिए “नियमों में सरलता” संबंधी पहलों को सुदृढ़ करना है।

केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगी संघों के समन्वय से, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने इस अभियान के दौरान सफाई के लिए देशभर में 21 स्वच्छता स्थलों की पहचान की है। विशेष अभियान 6.0 की तैयारी चरण में, संयुक्त सचिव (पेंशन) ने कार्यालय परिसर में सभी चिन्हित स्वच्छता स्थलों का निरीक्षण किया और सभी अधिकारियों को अभियान अवधि के दौरान लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करने का निर्देश दिया। “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत, डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य मंत्री (पेंशन एवं पेंशनभोगी), श्रीमती निवेदिता शुक्ला वर्मा, सचिव (पेंशन) और विभाग एवं लोक शिकायत निवारण मंत्रालय के सभी अधिकारी 1 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित सीएसओआई विनय मार्ग खेल परिसर में वृक्षारोपण अभियान में भाग लेंगे। दैनिक प्रगति की निगरानी एक समर्पित टीम करेगी और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग से संचालित एससीडीपीएम पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

एससीडीपीएम 6.0 के लिए, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) ने 6,500 जन शिकायतों और 800 अपीलों के निपटान का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके अलावा, समीक्षा के लिए 847 भौतिक फाइलें और 653 इलेक्ट्रॉनिक फाइलें चिन्हित की गई हैं। पेंशनभोगियों को और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए, जीवन सुगमता हेतु 23 कार्यालय ज्ञापन जारी किए जाएंगे, और इन गतिविधियों से 25,000 रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

Leave a Comment

और पढ़ें