बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को मतदान

नई दिल्ली । निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इन तीनों सीटों पर 30 जुलाई 2026 को वोट डाले जाएंगे, जबकि 3 अगस्त 2026 को नतीजों की घोषणा होगी।

जिन-जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने उपचुनाव के तारीखों का एलान किया है, उनमें बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट शामिल है। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, इस उपचुनाव की प्रक्रिया आगामी 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हो जाएगी। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपना नामांकन यानी पर्चा दाखिल कर सकेंगे नया हेडिंग बनाए

Leave a Comment

और पढ़ें