रायपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जांजगीर-चांपा के जिला मंत्री गजेंद्र सिंह ठाकुर का 45वां जन्मदिन मंगलवार को रायपुर में उनके मित्रों और शुभचिंतकों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।समारोह में उपस्थित मित्रों एवं शुभचिंतकों ने गजेंद्र सिंह ठाकुर को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान आत्मीयता और उत्साह का माहौल रहा।जन्मदिन के अवसर पर गजेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी मित्रों, शुभचिंतकों और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सभी का स्नेह और सहयोग निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।







